आपका आशीर्वाद माता हमें दिन रात मिलता रहे
कुटुम सहित सभी भक्तजन शीश नवाये, सिर पर रखियो हाथ।।
देवसर मां ह्दय बसो, नैनन में करो वास,
सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हो, मन में हो पूर्ण विश्वास।।
जी हां आज हम आपको हरियाणा के भिवानी जिले के गांव देवसर स्थित देवसर धाम माता दुर्गा मंदिर के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो मंदिर में आकर सच्ची श्रद्धा से मन्नत मांगता हैं मां उसकी मनोकामना सदैव पूर्ण करती है।
हरियाणा के भिवानी जिले से आठ किलोमीटर दूर स्थित है देवसर धाम दुर्गा मंदिर है। यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। देवसर धाम के पुजारी कवरपाल, राजबीर ने मा दुर्गा मंदिर के बारे में हमें जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बताया जाता है कि करीब आठ सौ साल पहले पहाड़ी के पास से एक बंजारा भोम सिंह अपनी गऊएं लेकर जा रहा था, बंजारा रात्रि विश्राम के लिए तालाब किनारे रूक गया। रात को सपने में उसे देवी मां ने दर्शन दिए और कहा कि पहाड़ी पर एक प्रतिमा है, जिसे इसी पहाड़ी पर स्थापित करवाया जाए। बंजारे ने मां की बात को मानते हुए यहां पर दुर्गा मंदिर की नींव रखी। देवसर धाम माता मंदिर में नवरात्रों में माता रानी की पूजा अर्चना के लिए लाखों श्रद्धालु आते रहे हैं। साल में दो बार नवरात्रों में 9 दिन में पहाड़ी पर बने माता मंदिर में देशभर से करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। हरियाणा के भिवानी शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर देवसर धाम एक ऐसा धाम है, जहां भारतवर्ष से भक्तगण अपनी मन्नतें मांगने आते हैं।
मंदिर में आकर भक्तों की सारी मन्नतें पूरी होती हैं। देवसर माता के मंदिर में पांच सौ एक अखंड ज्योत नौ दिन लागतार जलती रहती है। माता के मंदिर में न केवल हरियाणा से बल्कि देशभर के विभिन्न हिस्सों से भक्त माथा टेकने आते हैं। यही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु इस पहाड़ी माता के मंदिर में दर्शनार्थ के लिए आते हैं। यह मन्दिर भिवानी शहर से कुछ दूरी पर आते ही दिखाई देता है। भिवानी क्षेत्र में देवसर धाम प्रसिद्ध स्थान है। नवरात्रों के समय में श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा देखने को मिलती है। यह मंदिर मां देवी दुर्गा को समर्पित है। बताया जाता है कि ओछतीया खेड़ा गांव महामारी के दौरान उजड गया था, जो लोग बचे थे, वे आसपास के गांवों में जाकर बस गए थे। मंदिर में ओछतीया ओर राजपूत दोनों समुदाय के लोग मां दुर्गा मंदिर में पूजारी है, जो प्रतिदिन पूर्जा अर्चना करते हैं। देवसर धाम माता मंदिर में साल में एक बार मां का विशाल जागरण भी होता है, जिसमें आसपास के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार रणबीर रोहिल्ला
Mata Rani Sabke kam pure karti hai Sabke bhandaar bharti hai,Jai Mata Durgey Devsar Wali Teri Sada Hi Jai hovey.
jai mata