मुम्बई। वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्रीचंद काकरान का 96 वर्ष की आयु में वर्ष 2010 को सोमवार के दिन झज्जर में निधन हुआ था। काकरान का जन्म 17 सितंबर, 1914 को हरियाणा के जिला झज्जर में हुआ था। श्रीचंद काकरान 1940 में जाट रेजिमेंट में शामिल हुए और बाद में 1942 में नेताजी सुभाष चंद बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए। अंग्रेजों के हाथों उन्हें कई अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। वे 1942 से 1945 तक जेल में रहे।
वर्ष 1972 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें सम्मानित किया और वर्ष 2008 में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भी उन्हें सम्मानित किया। आज स्वतंत्रता सेनानी श्रीचंद काकरान की 11वीं पुण्यतिथि पर काकरान परिवार की तरफ से श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने श्रीचंद काकरान को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोमवार को फिल्म डायरेक्टर संजय सिंह काकरान ने मुम्बई अपने निवास स्थान पर अपने दादा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
Thanks so much 😊