संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता रोहिल्ला ने विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
श्याम वशिष्ठ, गुरुग्राम। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता रोहिल्ला द्वारा हरियाली तीज का पर्व गुरूग्राम के सेक्टर 102 में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नींबू प्रतियोगिता, डांस, सिगिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता रोहिल्ला द्वारा किया गया था। जिसमें काफी महिलाओं ने भाग लिया। तीज महोत्सव के मौके पर संघ की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता रोहिल्ला ने बताया कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है।
तीज के इस दिन भगवान गणेश, शिव शंकर और पार्वती जी की पूजा पूरे विधि विधान से करती हैं। इस दिन महिलाएं अच्छे वस्त्र पहनकर झुला झूलती है और मधुर मधुर गीत व भजन गाती है। इस दिन बच्चों के लिए घेवर, पटाखे, मिठाई और सवाली बनाए जाते हैं। हरियाली तीज पर्व की जानकारी देते हुए अनीता रोहिल्ला ने बताया कि यह त्योहार पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता। हरियाली तीज का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि सावन महीने में आने वाला इस त्यौहार पर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है। इस दिन भारत के कई क्षेत्रों में मेला भी लगता है और महिलाएं झूला झूलती है।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में इस पावन पर्व के सौंदर्य व प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । उन्होंने बताया कि एक मान्यता के अनुसार 108 जन्मों की लंबी अवधि के बाद देवी पार्वती को हरियाली तीज के दिन भगवान शिव ने अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन में यह कथा प्रचलित है कि जो महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती है उनके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है । अनीता रोहिल्ला ने बताया कि हरियाली तीज के पावन अवसर पर विवाहित महिलाओं के लिए मायके से कोथली आती है और महिलाओं द्वारा झूला झूलकर इस त्यौहार को बड़ी खुशी से मनाया जाता है। इस अवसर शशि, ऋतु, श्वेता, रजनी, प्रीति, इन्दु, ज्योति सहित काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।