अखिल भारतीय संस्कार भारती हांसी के तीज महोत्सव कार्यक्रम में जमकर थिरकी महिलाएं
राजेश क्वात्रा, हांसी। अखिल भारतीय संस्कार भारती हांसी इकाई द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सैन्ट ज्ञानेश्वर हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मोहन लाल बंसल द्वारा झूला झूलकर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने परम्परागत लोक गीत गाए और ‘‘झूला झूलन जांगी हे माँ मेरी बाग मैं’’ गीत पर खूब पींगे पाई। कार्यक्रम में ‘झूला तो पड़ गया अम्बूजा की डाल पे’ गीत काफी प्रमुख रहा। महिलाओं व छात्राओं ने ‘आया सावन झूम के’ गीत पर जमकर नृत्य किया व सावन उत्सव का भरपूर लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि तीज का त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की देन है। सावन मास में जब चारों ओर हरियाली का नजारा होता है और ठण्डी हवाएं चलती हैं।
ऐसे में झूल झूले का आनन्द ही कुछ और होता है। उन्होंने कहा कि हमें इस प्रकार के त्यौहारों को अवश्य मनाना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें मेहन्दी रचाओ प्रतियोगिता में निष्ठा ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय जबकि मुस्कान व राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तम्बोला में ज्योति जांगड़ा ने प्रथम व रेणु सैनी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किये। झूला प्रतियोगिता में प्रियंका व पूजा ने अव्वल स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने हरियाणवीं घेवर व फिरनी का आनन्द लिया। प्रधान सतीश वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम डायरेक्टर अंजु गंगवानी, कविता भारद्वाज, कृपा शर्मा, उमा गर्ग, सुमन वर्मा, ममता आदि उपस्थित थे।