रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। थाना शहर गोहाना की पुलिस ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
आरोपी मोनू निवासी सुलचानी जिला हिसार का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि गत 17 जून को रमेश निवासी गोहाना ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि मोनू निवासी सुलचानी जिला हिसार ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर पांच लाख 10 हजार रूपये की धोखाधड़ी की है। अनुसंधान ने घटना में शामिल आरोपी मोनू निवासी सुलचानी जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।