मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है योग : सुशील कुमार
योग हमें रोगों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता : कृष्ण वत्स
सेहतमंद रहने के लिए योग करना आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण : दीपक वर्मा
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के तत्वावधान में रविवार को रोहतक रोड स्थित पटेल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन ओर योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को मास्टर एवं योग शिक्षक सुशील कुमार ने योग करवाया। इस दौरान मा. ईश्वर सिंह रोहिल्ला, श्याम सुन्दर रोहिल्ला, दीपक वर्मा, अनिता रानी, योग शिक्षिका रेनूका, कृष्ण वत्स, राधा-कृष्ण वर्मा, महेन्द्र सिंह हुड्डा, हिमांशु, जीया लाल गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर नरेश रोहिल्ला ने असदपुर नांदनौर के स्कूल में योग किया।
गुरूग्राम के दौलताबाद के राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में योग शिक्षिका एवं संघ की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता रोहिल्ला ने उपस्थित सभी को योगासन ओर योगाभ्यास करवाया। रेवाड़ी में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश रोहिल्ला राजपूत, मुकेश रोहिल्ला राजपूत एवं रामनिवास रोहिल्ला सहित सभी पदाधिकारियों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सालासर बालाजी मंदिर विश्वास नगर शाहदरा दिल्ली में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन रोहिल्ला के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान मुन्ना राम, ओमप्रकाश, आशीष, अनिश आदि ने योग दिवस में भाग लिया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगहों पर योगासन ओर योगाभ्यास बड़े जोर शोर के साथ किया गया।
योग दिवस पर दीपक वर्मा, मास्टर कृष्ण वत्स, मास्टर सुशील कुमार, जीया लाल गर्ग ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि जीवन को निरोगी करना है तो नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाना होगा। योग हमें रोगों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है। योग हमारी प्राचीन पद्वति है। योग भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। योग प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकाग्रता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। योग विचार व संयम की पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए योग करना आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है। पूरी दुनियां को योग से आत्मसात करवाने का श्रेय भारत को है। पश्चिमी सभ्यता ने भी जीवन के सर्वांगीण विकास में योग के महत्व को स्वीकार किया है। योग शिक्षिक सुशील कुमार ने आम जनमानस को योगासन ओर योगाभ्यास करवाते हुए कहा कि वर्तमान समय में योग का महत्व बढ़ गया है। लोगों ने धीरे-धीरे प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इनमें अनुलोम-विलोम अधिक फायदेमंद है। इनमें दाएं हाथ के अंगूठे से दायीं नासिका को बंद करके बायीं नासिका से सांसों को फेफड़ों में पूरा भरकर व बायीं नासिका को हाथ की अंगुलियों से बंद करके दायीं नासिका से पूरा छोडऩा होता है। फिर दायीं नासिका से सांस को पूरा भरकर व अंगूठे से दायीं नासिका को बंद करके बायीं नासिका से सांस को पूरा छोडऩा होता है। इससे फेफड़े मजबूत होते है। रक्त से लेकर अनुलोम-विलोम से ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है।
योग शिक्षिक ने कहा कि उज्जाई प्राणायाम से गले की खराश, कफ ओर गले का संक्रमण दूर होता है। योग करने से स्ट्रेस, डिप्रेशन, मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। भ्रामरी प्राणायाम करने सकारात्मकता बढ़ती है। स्वस्थ लोगों को भी योग करना चाहिए, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास, निर्भीकता, ऊर्जा बढ़ती है। छोटे बच्चों के लिए सूर्य नमस्कार करना बेहद फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। दौड़ती-भागती जिंदगी में कुछ मिनट योग के लिए निकालने चाहिए। इससे हमें तनावमुक्त रहने में मदद मिलेगी। योग से लाभ ही लाभ है, जिसका फायदा हर व्यक्ति को उठाना चाहिए। योगाभ्यास के दौरान कराई जाने वाली योग क्रियाओं व योगासन नियमित रूप से किये जाने पर अत्यधिक लाभ मिलेगा। योग शिक्षक सुशील कुमार ने कहा कि योग, भारतीय संस्कृति का अटूट अंग है। इससे हमारी संस्कृति व सभ्यता का परिचय मिलता है। नियमित रूप से योग करने वाला व्यक्ति बिमारियों से दूर रहता है। इस प्रकार योग बेहद लाभकारी है। निरोगी काया ही असली धन है। इसके लिए योग को अपनाना जरूरी है।
विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के तत्वावधान में संघ की हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता रानी रोहिल्ला एवं जिला प्रभारी श्याम सुन्दर रोहिल्ला के नेतृत्व में रविवार को रोहतक रोड स्थित पटेल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन ओर योगाभ्यास किया गया। वहीं गुरुग्राम में संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल रोहिल्ला राजपूत के नेतृत्व में विश्व योग दिवस मनाया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल रोहिल्ला, प्रदेश सहसचिव रजनीश रोहिल्ला, जिला सचिव कमल रोहिल्ला, संगठन सचिव मदनलाल रोहिल्ला, जिला उपाध्यक्ष एसजी रोहिल्ला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा योग कार्यक्रम में भाग लिया।
योगा फोर वैलनेस-थीम आधारित 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधनों के साथ प्रारंभ हुआ। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने योग की ताकत, महत्व व आवश्यकता पर विशेष रूप से बल देते हुए आम जनमानस को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह सेक्टर-14 स्थित हुडा पार्क में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राई हलका विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके साथ ही जिलाभर में 50 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सभी प्रमुख कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधनों का सीधा प्रसारण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी मंडल अनुसार योगा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गये। शहीद भगत सिंह मंडल द्वारा 14 सेक्टर में सामुदायिक भवन में पूर्व मंत्री कविता जैन ने योगा दिवस की बधाई दी और योग की महत्ता को पूरे विश्व में पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पांच हज़ार वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने योग के दम पर महाभारत के युद्ध मे समय को भी रोक दिया था। कोरोना काल में योग का महत्व और बढ़ गया।
प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि योग हमारी दिनचर्या का अंग बने इसका संकल्प हमें लेना होगा। जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डा. ओपी परूथी व जीवीएम गल्र्ज कालेज की प्राचार्या डा. ज्योति जुनेजा छात्राओं तथा आम जनमानस को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करते हुए 7वं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग के सहारे विभिन्न प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है। योग एक अद्भुत पद्धत्ति है, जिसका लोहा दुनिया ने माना है। जीवीएम की एनसीसी इकाई व रैडक्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें छात्राओं व स्टाफ ने हिस्सा लिया।