देवेन्द्र बत्रा, जींद। उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला में टीकाकरण अभियान त्वरित आधार पर चलाया जा रहा है। अब तक जिला के 207032 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके है। जिनमें से 185379 लोगों को पहली डोज तथा 21653 लोगों को दुसरी डोज दी जा चुकी है। आदित्य दहिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु के 64781 लोगों को पहली डोज तथा इस आयु वर्ग के 1०169 लोगों को दुसरी डोज दी गई है।
उन्होंने बताया कि 45 से 60 वर्ष की आयु के 63243 लोगों को पहली डोज व इसी आयु वर्ग के 5251 लोगों को दुसरी डोज के टीके लगे है। उन्होंने बताया कि 18 से 45 आयु वर्ग के 45966 लोगों को पहली डोज दी गई। उन्होंने आगे बताया कि 5335 फ्रंट लाईन वर्करों को पहली डोज तथा 1996 फ्रंट लाईन वर्करों को दुसरी डोज दी गई है। उन्होंने बताया कि 6054 हैल्थ केयर वर्करों को पहली डोज तथा 3666 हैल्थ केयर वर्क रों को दूसरी डोज दी गई है।