जैन मिलन ने सरकारी अस्पताल में फल वितरित किए
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। जैन मिलन पारसनाथ, महिला जैन मिलन, युवा जैन मिलन ने कोरोना महामारी के चलते सरकारी अस्पताल में गरीब लोगों को फल वितरित किए। जिसमें सिविल सर्जन डा. जेएसू पुनिया, भारतीय जैन मिलन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, मदन सेन जैन संरक्षक, जैन मिलन पारसनाथ के प्रधान राजेंद्र जैन, मंत्री अभिषेक जैन, उपाध्यक्ष मोती राम जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, महिला जैन मिलन सोनीपत की अध्यक्षा वीरांगना सरिता जैन, मंत्री सुनीता जैन उपाध्यक्ष, शशि जैन, कोषाध्यक्ष रेखा जैन सहित इसमें युवा जैन मिलन के अध्यक्ष राजीव जैन और मंत्री निपुण जैन ने सहयोग किया।
इस मौके पर उपस्थित सभी को नेककार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे को साथ लेकर चलना चाहिए, वही इंसानियत धर्म है। सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकाला और कोरोना महामारी के चलते सबका उत्साह बढ़ाया। जैन मिलन के सभी सदस्यों ने शपथ ली कि वह इसी तरह जैन समाज के सभी कार्यों में अपना बढ़-चढ़कर पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।