रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। भगवान शनि देव की विधि विधान से की गई उपासना जीवन के लिए कल्याणकारी है। शनि देव कर्मों के अनुसार सभी के साथ न्याय करते हैं इसलिए उन्हें न्याय देवता की उपाधि भी दी जाती है। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शनि जयंती के अवसर पर पुरखास अड्डा स्थित प्राचीन मंदिर तथा इंदिरा कॉलोनी में आयोजित हवन एवं भंडारे में भगवान की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। पुरखास अड्डा स्थित मंदिर में स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने ध्वजारोहण किया एवं हवन करवाकर कोरोना महामारी के संकट से निजात दिलाने एवं सब के मंगलमय जीवन की कामना की।
राजीव जैन ने कहा कि भगवान शनि देव की अराधना से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं और रंक से राजा बनते देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि आज यह 148 वर्ष बाद अद्भुत संयोग है कि वर्ष का पहला सूर्यग्रहण, शनिदेव जयंती तथा सावित्री वट वृक्ष जयंती आज मनाई जा रही है। इसलिए हर प्राणी की जीवन में यह शुभ दिन विशेष कृपा बरसायेगा।