सोनीपत 24, ब्यूरो। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ ट्रस्ट द्वारा हरियाणा के सोनीपत की श्रीमती अनीता रानी रोहिल्ला को हरियाणा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। विश्व रोहिला राजपूत संघ ट्रस्ट के संस्थापक रविन्द्र रोहिला राजपूत, मुख्य संरक्षक, राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन रोहिला, धर्मपाल रोहिल्ला एवं सम्मानित पदाधिकारियों पृथ्वी सिहं रोहिला, सुभाष रोहिल्ला, विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ ट्रस्ट की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता रोहिल्ला, हरियाणा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजबाला रोहिल्ला, बलबीर सिंह रोहिला, एडवोकेट अर्पित रोहिल्ला, अजय रोहिला, ईश्वर रोहिल्ला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रमेश रोहिल्ला से विचार विमर्श करने के उपरांत सोनीपत की शिक्षिका श्रीमति अनिता रोहिल्ला को हरियाणा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश नियुक्त किया जाता हैं।
सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संघ का विस्तार करेगी और महिलाओं का जागरूक करने का काम करेगी। अपनी नियुक्ति पर अनिता रानी रोहिल्ला ने कहा कि संघ ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ काम करेगी और महिलाओं को संघ के उद्देश्यों से अवगत कराएंगी।
उन्होंने कहा कि वे समाज को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिए मेहनत करेगी, ताकि आने वाले समय में समाज उत्थान के लिए ज्यादा संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने अपनी नियुक्त पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया की वे हर समय संघ को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगी।