राजेश क्वात्रा, हिसार। हिसार के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र और जिले के प्रभारी मनीष ग्रोवर के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नारनौंद और खेड़ी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री मीना शर्मा नारनौंद की मंडल अध्यक्ष नीलम जांगड़ा खेड़ी की मंडल अध्यक्ष संतोष मौजूद रही और महिलाओं ने पौधारोपण भी किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा पंचाल ने बताया कि पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के हित के लिए अनेकों कार्य करती है, चाहे वह वैक्सीनेशन का हो, चाहे पौधारोपण का हो, पर्यावरण को बचाने के लिए भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव में स्कूल तालाब मंदिर में पौधारोपण का अभियान चलाए हुए हैं। साथ ही सुषमा पांचाल ने महिलाओं को पानी को बचाने के लिए भी आग्रह किया। महिलाओं ने जिला अध्यक्ष सुषमा पंचाल को आश्वासन दिलाया कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। नारनौंद में पहुंचने पर शहर के जिला अध्यक्ष सुषमा पांचाल का महिलाओं ने किया फूल माला और बुक के देकर भव्य स्वागत किया।