- विधायक सुरेंद्र पंवार ने महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में पहुंचकर किया जलाभिषेक
भगवान शिव से शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने महाशिवरात्रि के पर्व पर गांव झरोठी स्थित शिव मंदिर, शास्त्री कालोनी स्थित शिव मंदिर, शंभु दयाल स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। विधायक सुरेंद्र पंवार ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से शहवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव ही नहीं बल्कि उन्हें उनके व्यक्तिव को कई गुणों की वजह से सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। वे सही मायने में जीवन जीने का सही तरीका सिखाते है। उनके व्यक्तित्व से सीखा जा सकता है कि जीवन में संतुलन कैसे लाना है।
भगवान शिव मानव को बहुत कुछ सीख देते है, जिन्हें आत्मसात कर खुद का जीवन सुधार सकते है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की महिमा जीवन बदल देती है, यदि सच्ची आस्था व श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा की जाए तो बड़े से बड़ा संकट अपना रास्ता बदल लेता है। विधायक सुरेंद्र पंवार ने सभी शहरवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। शिवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक सुरेंद्र पंवार एटलस रोड पर आयोजित भंडारे में भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पार्षद नीतू दहिया, राजेश दहिया, डॉ धर्मवीर दहिया, विजय, डॉ विश्वनाथ, प्रवीन, जयभगवान, बिजेंद्र, विवेक, राजकुमार सहित अन्य बड़ी तादाद में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।