लिटल एंजल्स स्कूल में सोलीडेरिटी एट द वर्कप्लेस विषय पर मोटीवेशनल वर्कशॉप का आयोजन
रणबीर सिंह, सोनीपत। लिटल एंजल्स स्कूल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल, उपप्रधानाचार्या गीता अरोड़ा, सीनियर कोओर्डिनेटर संगीता सेठी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह कार्यशाला सोलीडेरिटी एट द वर्कप्लेस थीम पर आधारित थी। इस कार्यशाला का आयोजन विद्यालय की ही अध्यापिका गायत्री आर्य, मनीषा मानिक, पूनम शर्मा, सुष्मिता व तान्या ठाकुर के द्वारा सुचारु रूप से किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था।
यह वर्कशॉप अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करने के दौरान आई नकारात्मक सोच में बदलाव लाना, आपसी सहयोग, कार्यप्रणाली की नीतियों, अपने चरित्र और क्षमताओं के लिए सम्मान का भाव व संप्रेषण कौशल पर आधारित थी। वर्कशॉप के दौरान बताया गया कि कैसे हम अपने व्यक्तित्व को निखारने में सक्षम बनें। साथ ही बच्चों के उचित मार्गदर्शन, सकारात्कता व जागरुकता आदि पर विस्तार से परिचर्चा की गई। किसी भी व्यक्ति के जीवन में वर्तमान को स्वीकार कर चुनौतिपूर्ण जीवन का सामना कर आगे बढ़ना ही एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।
इस संदेश को देखते हुए यह कार्यशाला अत्यंत प्रभावशाली रही। कार्यशाला के दौरान अनेक रोचक गतिविधियां करवाई गई, जिससे यह कार्यक्रम सभी के लिए रोमांचक हो गया। वर्कशॉप के दौरान लोगों की सोच और विचारधारा में बदलाव लाने की ओर विशेष ध्यान दिया गया। सभी अध्यापकों ने इस कार्यशाला की सराहना की। इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन विद्यालय की वार्षिक गतिविधि है और हर वर्ष किसी नई थीम पर ऐसी वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है। जिसमें अध्यापकों का जोश व उत्साह देखते ही बनता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने इस कार्यशाला के दौरान दी गई जानकारी को सराहा व अध्यापकों के जोश व उत्साह की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने सभी अध्यापकों के आपसी तालमेल व टीमवर्क की प्रशंसा की।