रणबीर रोहिल्ला, मुम्बई। इस दुनिया में प्यार व सम्मान पाना है, अगर मुश्किल दौर आए तो उससे भी गु़जर जाना है। मुश्किले कितनी भी आए राहों में, अगर मन में ढान लिया तो उडान भरके ही दिखाना है। दीपक तो अंधेरे में जला करते हैं, फूल तो कांटों में खिला करते हैं। थक कर न बैठ ए मंजिल के मुसाफिर हीरे अक्सर कोयले में ही मिला करते हैं। इन पंक्तियों को सच करके दिखाया है, टीवी कलाकार सोनी किरण ने। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जन्मी सोनी किरण का मानना है कि इंसान का अपने जीवन में ताकतवर बनाना बहुत जरूरी है, लेकिन भावनाओं में रह कर। किसी के कहने-सुनने से पहले वास्तविक स्थिति से अवगत होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि किसी कहे-सुने पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
टीवी कलाकार सोनी किरण ने कहा कि हर लड़के-लडकी ने अपने बडों का आदर सत्कार करते हुए उनके कही हुई बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते हैं, युवाओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बडों से मिले हुए संस्कारों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और आगे बढे। उन्होंने कहा कि मुम्बई में उनका बहुत की अच्छा अनुभव रहा है, मुम्बई के लोग धर्म-कर्म का बैंलेंस बनाकर चलते हैं। टीवी कलाकार सोनी किरण ने कहा कि इंसान को मतलबी नहीं होना चाहिए, पारिवारिक रिश्तों को अहमियत देनी बहुत आश्वयक है। इंसान को आज की इस चकाचौंध भरी जिंदगी में नहीं जीना चाहिए, आजकल भी भागदौड़ भरी जिंदगी में पढाई और संस्कार दोनों का बहुत बढ़ा महत्व है।
टीवी कलाकार सोनी किरण ने बताया कि उनका जन्म उत्तरप्रदेश के संत कबीर नगर में हुआ था। जब वे 8 वर्ष की थी, जब से उन्हें लिखने और पढ़ने के साथ-साथ एक्टिंग करने का भी शौक था। उन्होंने 2008 में मुम्बई की तरफ रूख किया था। करीब 15 वर्षों से वे मुम्बई में टीवी कलाकार के रूप में कार्य कर रही है। सोनी किरण ने टीवी सीरियल कब क्यू कैसे, घर एक संसार, दूर किनारे मिलते हैं, ये शादी है या सौदा, कारपोरेट सरपंच, फिल्म माटी एक कथा, नॉ लॉक डाउन एवं जय-जय भोले भंडारी एलबम सहित अब उनका राम राज्य गाना जल्द की आने वाला है। सोनी किरण का मानना है कि अगर इंसान धर्म-कर्म और संस्कारों पर चलता है तो वह हर मंजिल बडी आसानी से हासिल कर लेता है।