- सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो हडताल अनिश्चितकाल में बदल जाएगी
- दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हडताल में कर्मचारियों ने की जोरदार नारेबाजी
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 2 दिन की राष्ट्रव्यापी की हड़ताल को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय को गेट को ताला लगाकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता स्थानीय प्रधान भारत कंडेरा ने की। जबकि मंच का संचालन सचिन, राजा भाई ने किया।
इस मौके पर सीटू के आनंद शर्मा, ग्रामीण सफाई कर्मचारी के सचिव राजेश, रिटायर कर्मचारी संघ वह सर्व कर्मचारी संघ के सचिव जयभगवान दहिया, जिला प्रधान रमेश शर्मा, रोडवेज के रिटायर कर्मचारी साथी रणबीर मलिक, शहरी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजय टाक, सह सचिव नवीन, उपप्रधान अनिल, महिला सब कमेटी की जिला प्रधान कमलेश, भूप सिंह, इकाई प्रधान कमलेश, सचिव कांता, कलाकार सोनू, उपप्रधान विक्रम आदि साथियों ने संबोधित किया।
जिला सचिव संदीप तूर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के बीच में कई बार की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सरकार टस से मस नहीं हो रही। इसीलिए संघ ने 19 व 20 अक्टूबर 2 दिन राज्यव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया। समय रहते अगर सरकार ने कर्मचारी की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो हड़ताल अनिश्चित काल में बदल जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।