रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। नगर निगम गेट पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। सोनीपत के नगर निगम के सेक्रेटरी को मुख्यमंत्री खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। सरकार ने 25 अप्रैल 17 अगस्त को नगर पालिका कर्मचारी संघ से जो समझौता किया था, वह अभी तक लागू नहीं किया। इससे कर्मचारियों में रोष है। अगर समय रहते सरकार ने कौशल रोजगार निगम को भंग नहीं किया और कर्मचारियों की मांगो का समाधान नहीं किया तो 23 व 24 मई को नगर पालिका कर्मचारी संघ हड़ताल पर चला जाएगा।
इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर सोनीपत के इकाई के प्रधान भारत कंडेरा, सचिव राजा भाई, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामहेर शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ राज्य कमेटी उप प्रधान शिलकराम मलिक, नगरपालिका के राज्य के प्रेस सचिव राजीव खत्री व फायर के जिला प्रधान संदीप तुर फायर जिला के सेक्रेटरी अमित दहिया, जिला कैसियर विजय, अजीत, नितिन, सुमित, यशेनदर, करतार, रामफूल सिंह, भारत कालीचरण, कमलेश इत्यादि कर्मचारी मौजूद थे।