- गर्वमेंट ऑफ इंडिया का स्टीकर लगी कार से अवैध शराब बरामद
- सोनीपत की सिक्का कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज को मिली सफलता
- हरियाणा से दिल्ली में शराब की अवैध रूप से सप्लाई करने के कार्य में जुटे थे
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने दो ऐसे शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा से दिल्ली में शराब की अवैध रूप से सप्लाई करने के कार्य में जुटे हुए थे। आरोपी शराब तस्करी के लिए जिस गाड़ी को इस्तेमाल कर रहे थे उसके आगे और पीछे गर्वमेंट ऑफ इंडिया का स्टीकर भी लगा रखा था। हरियाणा से दिल्ली में अवैध रूप से शराब तस्करी का धंधा करने वाले दो आरोपियों को सोनीपत की सिक्का कालोनी पुलिस चौकी टीम ने गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तब एक दिल्ली नंबर की गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो उसमें 32 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसका कोई बिल और किसी भी तरह का शराब से संबंधित लाइसेंस नहीं मिला।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी उनकी पहचान मनीष और मोहित के रूप में दी है, जो दिल्ली में नांगलोई के रहने वाले हैं। गाड़ी से 14 पेटी अंग्रेजी शराब और 18 पेटी देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी शराब तस्करी के लिए जिस गाड़ी को इस्तेमाल कर रहे थे, उसके आगे और पीछे गर्वमेंट ऑफ इंडिया का स्टीकर भी लगा रखा था। फिलहाल पुलिस ने सरकारी लॉगो का इस्तेमाल करने से संबंधित भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।