रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। एसटीएफ टीम ने पांच हजार रूपये का ईनामी मोस्ट वान्टेड एवं आत्महत्या के लिये विवश करने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सतबीर उर्फ सोनू निवासी कुराड़ जिला सोनीपत का रहने वाला है। एसटीएफ सोनीपत प्रभारी निरीक्षक सतीश देशवाल ने पत्रकारवार्ता को सम्बोंधित करते हुये बताया कि वर्ष 2020 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज आत्महत्या के लिये विवश करने की घटना में शामिल उक्त ईनामी एवं मोस्ट वान्टेड बदमाश सतबीर उर्फ सोनू निवासी कुराड़ को जीटी रोड़ कुराड़ की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सोनीपत पुलिस द्वारा पांच हजार रूपये का ईनाम रखा गया था।
आरोपी आपराधिक रिकार्ड
- वर्ष 2004 में थाना मुरथल में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना में शामिल।
- वर्ष 2004 में थाना मुरथल में दर्ज चोरी की घटना।
- वर्ष 2005 में थाना खरखौदा में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना।
- वर्ष 2011 में थाना मुरथल में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना।
- वर्ष 2013 में थाना मुरथल में दर्ज मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना।
- वर्ष 2015 में थाना मुरथल में दर्ज मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना।
- वर्ष 2018 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना।
- वर्ष 2020 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज आत्महत्या के लिये विवश करने की घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया जायेगा।