हिसार, राजेश सलूजा। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए बदलाव में 11 महिलाओं को जगा देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। सुमित्रा चौहान ने महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी ने इतने व्यापक स्तर पर हम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी स्वीकार किया है ।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 सशक्त महिलाओं और 8 महिलाओं को देश में गवर्नर बनाने का कार्य किया है । यह केवल भारतीय जनता पार्टी के ही संस्कार हैं। देश के अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने इस सच को स्वीकारने की हिम्मत आज तक नहीं दिखाई। नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट में मुख्य विभागों की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंप कर यह साबित कर दिया कि महिला शक्ति बौद्धिक स्तर पर या अन्य किसी भी स्तर पर किसी से कम नहीं।
चौहान ने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने केंद्र की कई ऐसी योजनाएं जैसे उज्वला योजना, लाडली योजना, जननी सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, वुमन हेल्पलाइन स्कीम, वर्किंग विमेन हॉस्टल, स्वाधार गृह, महिला शक्ति केंद्र आदि योजनाएं देश की महिलाओं को समर्पित कर चलाई है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश के सरकारी निरंतर महिलाओं की स्थिति को सुधारने, संभालने के प्रयास कर रही हैं। बेटियों की शिक्षा, समृद्धि और संरक्षण का कार्य हरियाणा सरकार और केंद्र की सरकार ने किया है। चौहान ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के इस फैसले को खुले मन से स्वीकार कर प्रदेश की आधी आबादी को उनका हक देने पर प्रदेश की आधी आबादी की ओर से धन्यवाद करते हैं।