सोनीपत। पिछले काफी समय से हरियाणा वाल्मीकि समाज की मांग चली आ रही थी कि लोक कवि दयाचंद मायना के सम्मान में एक नया साहित्यकार सम्मान अनुमोदित किया जाए तथा रोहतक शहर से गांव मायना जाने बाली सडक के बीच में जो चौक है उसका नाम लोक कवि दयाचंद चौक के नाम पर रखा जाए। इनमें से एक मांग हरियाणा सरकार एंव हरियाणा साहित्य आकदमी द्वारा साहित्य सम्मान के साथ-साथ राशि की घोषणा की गई है। इसके लिए संपूर्ण हरियाणा वाल्मीकि समाज एवं एचवीएम प्रदेश प्रचार सचिव राजीव पिहवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ,वर्तमान राजनीति सचिव कृष्ण कुमार बेदी , एचवीएम प्रदेश अध्यक्ष यशवीर सिंह बेदी तथा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉक्टर चंद्र त्रिखा का सोशल मीडिया के माध्यम से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।