भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए हुई वर्चुअल बैठक
राजेश सलूजा, राजेश क्वात्रा, हांसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती संतोष यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा चौहान की अध्यक्षता में हरियाणा के 22 जिलों की महिला जिला अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन आज हुआ। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस किस तरह से महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बहने पूरे प्रदेश भर में योग के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाएं, विषय को लेकर गहन बातचीत की गई।
प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जिस तरह से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सेवा रसोई कार्य चलाया, विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भर में मंडल स्तर तक समृति पौधारोपण दिवस के अंतर्गत पौधारोपण किया। उसी ऊर्जा के साथ महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता विश्व योग दिवस को भी बनाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस विश्व योग दिवस की एक अलग महत्व है। इस योग दिवस पर मंडल स्तर पर महिलाएं योग के प्रति प्रेरणा देने का कार्य करेंगे। समाज में योग, प्राणायाम, मेडिटेशन के प्रति जागरूकता लाने की अति आवश्यकता है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कहा पोस्ट कोविड-19 इफ़ेक्ट से निपटने की हम सब इस योग दिवस से प्रेरणा ले सकते हैं।
योग नियमित रूप से करने से हर तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता पोस्ट कोविड-19 इफ़ेक्ट को योग से दूर करने की प्रेरणा जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा नेत्री एडवोकेट नेहा धवन हांसी ने बताया कि संगठन को मजबूती देने के लिए भाजपा की प्रत्येक महिला कार्यकर्ता तैयार है। संगठनात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी करेंगे। योग दिवस के माध्यम से आम आदमी को विषम परिस्थिति से निपटने की प्रेरणा भी देंगी। इमरजेंसी के काले इतिहास को जनता के समक्ष लाकर जागरूकता का कार्य भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहने तत्परता से निभाएंगे।
वर्चुअल बैठक में प्रवीण जोशी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अपने शरीर का ध्यान रखने से हम अपने परिवार का ध्यान रख रहे हैं। और अपने परिवार को स्वस्थ रखकर हम समाज को स्वस्थ बनाने का काम कर रहे हैं। इस वर्ष पर बैठक में गुरुग्राम की महिला जिला अध्यक्ष सुंदरी खत्री, रेवाड़ी से पिंकी यादव, सिरसा से जसविंदर पाल, पानीपत से काजल, पंचकूला से वैशाली, झज्जर से नीना राठी, नूह से अंजू बाला, फरीदाबाद से राजबाला, दादरी से रामरति फोगाट, फतेहाबाद से राखी मक्कड़, सोनीपत से प्रमिला मलिक, कुरुक्षेत्र से परमजीत, महेंद्रगढ़ से लक्ष्मी सैनी, जींद कविता शर्मा, अंबाला से गुरप्रीत, भिवानी से बबीता, कैथल से अनीता, कुसुम महाजन, राज राना ,संध्या बजाज, मीना परमार ,बेला भाटिया, प्रियंका धूपड़, चेतना अरोड़ा, मीनू भूटानी, प्राची, प्रतिभा तिवारी, पूनम भटनागर, रेनू डाबला आदि उपस्थित थे।