राजेश क्वात्रा, हांसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा पांचाल के नेतृत्व में हांसी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा हांसी और नारनौंद विधानसभा के सातों मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। हांसी मंडल से सुनीता जावा, सोरखी मंडल से सरोज बाला, उमरा मंडल से रीना, सिसाय मंडल से सुमन देवी, बास मंडल सीमा, नारनौंद मंडल से नीलम जांगड़ा। इस कार्य में जिला महामंत्री सीमा शर्मा, मीना शर्मा जिला उपाध्यक्ष सुषमा नागपाल, जिला सचिव चंद्रकला, जिला सोशल मीडिया प्रभारी किरण सैन उपस्थित रहीं।
सुषमा पांचाल ने बताया कि महिला हर क्षेत्र में अपना पूरा सहयोग करती है। चाहे वो कोविड- 19 के मरीजों की मदद करना हो चाहे जरूरतमंदों तक सेवा रसोई के द्वारा खाना पहुंचाना। भाजपा पदाधिकारियों ने हर संभव हर जरूरतमंद की सहायता करने का प्रयास किया गया। सुषमा पांचाल ने कहा कि जानलेवा कोरोना वायरस से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगाए व दो गज की दूरी का भी पालन जरूर करे। कोरोना वायरस से बचाव में यह सभी उपाय अपनाकर हम खुद भी सुरक्षित रह सकते है तथा औरों को भी सुरक्षित रखने में सरकार, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन का सहयोग कर सकते है। उन्होंने ने कहा कि दुकानदार भाई भी अपनी जिम्मेवारी समझे और दुकान पर आने वालों ग्राहकों को मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी, ताकि कोरोना वायरस की चैन को तोड़ा जा सके।