राजेश सलूजा, राजेश क्वात्रा, पानीपत। कोरोना महामारी के समय भाजपा संगठन के महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता निरन्तर सेवा के कार्य मे जुटी है । प्रत्येक ज़िला में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सेवा रसोई का कार्य कर गरीब, जरूरतमंद, कोरोना मरीज़ों आदि को भोजन उपलब्ध करवाने के कार्य को कर रही है। पानीपत ज़िला के महिला मोर्चा की सेवा रसोई का निरक्षण करने पहुंची प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर और शॉल उठाकर किया । प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने सेवा रसोई की सराहना करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की अध्यक्ष और इनकी टीम ने बहुत अच्छा कार्य किया और निरंतर कर भी रही है।
एक महीने से निरंतर चल रही सेवा रसोई में रोजाना कॉविड मरीजों के लिए पौष्टिक खाना बनवा कर सिविल हॉस्पिटल पहुंचा रही ह। बिना डरे निरंतर सेवा भाव में लगी है। मास्क और सेनिटाइजर बाटने भी निरंतर लगी है। इसके साथ-साथ प्लाज्मा डोनेट भी करवाया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष काजल गोस्वामी ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया । भाजपा जिला सचिव अनीता चावला, सोनिया गाबा, माधुरी वर्मा, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी सुनीता गोयल, प्रदेश कार्यकारणी महिला मोर्चा सदस्य मोना शर्मा का स्वागत पटका व फूलमाला पहना कर किया। पूरे महिला मोर्चा की टीम जिला महामंत्री इंदु कुकरेजा, रेनू धीमान , जिला उपाध्यक्ष नीरजा सिंगला, उर्वशी गोयल, राजवंती पांचाल, जिला सचिव कोमल, दीपा, आई टी से सीमा अग्रवाल, अलका शर्मा, किरण जिंदल, कांता, शीला शर्मा, गिन्नी, शारदा, वंदना आदि उपस्थित रहे।