- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विक्रम सिंह, जननायक जनता पार्टी के पाला राम, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के इंद्रजीत कांबोज व आजाद उम्मीदवार वरुण गुप्ता ने भरा नामांकन, अब तक कुरुक्षेत्र लोकसभा से 26 नामांकन हो चुके है दाखिल
श्याम वशिष्ठ, कुरुक्षेत्र। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है, इन नामांकन पत्रों में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विक्रम सिंह, जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी पाला राम, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी इंद्रजीत कंबोज व आजाद उम्मीदवार वरुण गुप्ता ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से शुक्रवार तक 26 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके है।
जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी विक्रम सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। विक्रम सिंह ने एमएचवीपी मुंबई से 1998 बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है और अंबाला आईटीआई से 2001 में हिन्दी स्टेनोग्राफी का कोर्स किया है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी विक्रम सिंह के पास 23586 रुपए की चल संपत्ति है। आजाद उम्मीदवार वरुण गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। आजाद उम्मीदवार वरुण गुप्ता ने अपने शपथ पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता बीकॉम (एफटी) दर्शाई है। इस उम्मीदवार के पास 1 करोड़ 41 लाख 97 हजार 476 रुपए की चल संपति और 20 लाख रुपए की अचल संपत्ति व उनके पास विरासत में मिली 7 व 8 लाख की 2 अचल संपत्ति भी है।
उन्होंने वित्तीय संस्थानों से 4 लाख 52 हजार 105 रुपए का लोन भी लिया है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी पाला राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी पाला राम ने अपने शपथ पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ आर्ट्स दशाई है। इस प्रत्याशी ने अपने शपथ पत्र में 17 लाख 7 हजार की चल संपत्ति दर्शाई है और उनकी धर्मपत्नी के पास 3 लाख 50 हजार रुपए की चल संपत्ति है। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी इंद्रजीत कंबोज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस प्रत्याशी ने अपने शपथ पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता छठी कक्षा दर्शाई है। इस प्रत्याशी ने अपने शपथ पत्र में 1 लाख 41 हजार की चल संपति व 30 लाख रुपए की अचल संपत्ति दर्शाई है।