रणबीर रोहिल्ला, श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन 681(संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा सोनीपत ने खरखौदा उपमंडल में कार्यरत कर्मचारियों की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान राकेश त्यागी ने की। मीटिंग का संचालन ब्रांच सचिव राजकरण शर्मा ने किया। मीटिंग में कर्मचारी साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
स्टेट अध्यक्ष रणवीर दलाल, जिला प्रधान रामलाल, वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद योगी, मुख्य संगठनकर्ता दिलबाग, सत्यवान गन्नौर, सुभाष सिसाना, जय सिंह बल्हारा, रविंद्र किर्दोली, प्रेमलाल, विजयपाल खरखौदा, सुरेश, दिलीप सिंह, राजवीर, जसवंत, मुकेश जांगड़ा, जीतू सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने संगठन के कर्मचारियों की समस्याएं सुनी व समस्याओं के समाधान के बारे में अपने विचार रखें। बैठक में कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं मांगों पर चर्चा की गई व सभी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विचार किया गया। बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई।