- लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल के बच्चों का नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ
श्याम वशिष्ठ, रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल के बच्चों के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया अरोड़ा, लिटल एंजल्स स्कूल की प्रधानाचार्या आशा गोयल, उपप्रधानाचार्या गीता अरोड़ा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सर्वप्रथम विद्यालय की यज्ञशाला में सभी बच्चों ने हवन की पुण्य अग्नि में आहुति दी। तत्पश्चात् मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यापिकाओं ने सभी बच्चों को तिलक लगाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने नए सत्र 2024-25 के शुभारंभ पर सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में संस्कारों और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी बच्चे बहुत खुश थे और उनका जोश व उत्साह देखते ही बनता था। लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया अरोड़ा ने सभी बच्चों को शिक्षा के चहुंमुखी विकास का महत्वपूर्ण तथ्य बताया। उन्होंने बताया कि बच्चों ने स्पेशल एजुकेशन के साथ-साथ स्पोर्टस क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक प्राप्त किए हैं।