श्याम वशिष्ठ, रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की ब्रांच में शुक्रवार को सेवानिवृत्ति समारोह जिला मुख्यालय पब्लिक हेल्थ ब्रांच यूनियन कार्यालय नियर लघु सचिवालय जलघर प्रांगण में आयोजित किया गया। समारोह ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि आज सुरेश कुमार शर्मा डब्लूपीओ ग्रेड वन जनस्वास्थ्य विभाग से अपनी 33 वर्ष की लंबी सेवा अवधि के उपरांत सकुशल स्वास्थ्य के साथ विभाग से सेवानिवृत्ति हुए हैं।
शर्मा को विभाग और संगठन के कामों के प्रति निष्ठा और सेवा भावनाओं के लिए सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति समारोह की शुरुआत उपमंडल अभियंता विरेन्द्र सिंह जैन, प्रदीप कुमार द्वारा कर्मचारी सुरेश कुमार शर्मा को पगड़ी पहनाकर की। सेवानिवृत्ति समारोह में विशेष रूप से कनिष्ठ अभियंता मंजीत सिंह यादव, नितिन सैनी, रामनरायण शर्मा, जगमेंदर सिंह, विष्णु दत भारद्वाज, सतीश कुमार रंगा, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, धरमबीर, सुरेश नैयर, देवेंद्र कुमार, सतबीर शर्मा, रणबीर सिंह, राजबीर, तेज प्रकाश गौड़, सुंदर सिंह, शंभू, नरेश, संजय, दलीप सिंह, अमित कुमार, धर्मेन्द्र, रामेश्वर आदि कर्मचारियों द्वारा सुरेश कुमार शर्मा का मान सम्मान किया गया।