श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। समाज कल्याण शिक्षा समिति व सब इंस्पेक्टर जगत व एएसआई लाल सिंह आर्य के सहयोग से शहर में चलाए जा रहे बेसहारा प्रभुवों को ढूंढकर अपना घर आश्रम भेजने की मुहिम को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न एरियों से 4 पुरुष पर्भू ओर एक महिला प्रभु को खोजा गया। पुरुष प्रभु पुलिस थाना सेक्टर 27 के एरिया में मिले और महिला प्रभु थाना सदर के एरिया में मिली। पुरुष प्रभुवों को सेक्टर 27 थाने से उनकी फॉर्मेलिटी कराई गई और उसके बाद महिला प्रभु की सदर थाने से पुलिस महिला अधिकारी पूजा ने बेसहारा महिला प्रभु को सिविल अस्पताल में ले जाकर उसका मेडिकल करवाया गया।
अलग-अलग आश्रमों से 2 एंबुलेंस बुलाई गई। एक एंबुलेंस अपना घर आश्रम पूठखुर्द दिल्ली से जिसमें 4 प्रभुवों को भेज दिया। दूसरी एंबुलेस बुढ़पुर महिला आश्रम से जिसे ड्राइवर कुलदीप महिला सहयोगी के साथ सदर थाने में पहुंचा। इसी दौरान सदर थाने के एसएचओ सेठी मलिक ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस अवसर पर समाज कल्याण शिक्षा समिति के प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि उनकी टीम पूरे शहर में घूमती रहती है।