माता-पिता का भरपूर मिला सहयोग
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और सभी क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रही हैं, चाहे धरती हो या चांद, महिलाएं अब अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं, ऐसे में हमें उनके योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आभार व्यक्त करते हुए बधाई देनी चाहिए। ये कहना है भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक आनन्द पाल अहलावत का।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कुश्ती खिलाड़ी संध्या, हॉकी खिलाडी नेहा गोयल, राट्रीय कैडेट कॉर्प्स आकांक्षा ने कहा कि सकारात्मक सोच ही बेटी को आगे बढने का हौंसला देता है, यहां तक पहुंचने पर उनके माता-पिता का भरपूर सहयोग मिला है, जिसकी बदौलत आज वे इस मुकाम पर पहुंची है। रोहतक रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक सोनीपत की मुख्य शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य शाखा ने क्षेत्र की कुछ राष्ट्रीय एवम् अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिलाओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथियों ने पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिसमें संध्या जिन्होंने हाल ही में ओमान में आयोजित एशियन रेसलिंग महिला कुश्ती स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी ओलंपिक में भारत की महिला टीम की अभिन्न अंग रही नेहा गोयल। राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स की और गणतंत्र दिवस परेड में सोनीपत का प्रतिनिधित्व करने वाली आकांक्षा। जिनकों राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू द्वारा राष्ट्रपति पदक प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक आनन्द पाल अहलावत ने इन समानित महिलाओं का फूल एवं उपहार भेंट करके अभिनंदन किया। इस दौरान दीपक कलशन, गोपाल, सुशील, राकेश, सुरेश दहिया मौजूद रहे।