श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। देश के करोड़ों नागरिकों के सुझावों से चुनाव घोषणा तैयार करने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन हर लोकसभा क्षेत्र में घूमेगी। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की भी गारंटी बने इसके लिए संकल्प पत्र को गीता ग्रंथ की तरह तैयार किया जाएगा। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की वैन को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह से कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन का उद्देश्य जहां सुझाव एकत्रित करना है, वहीँ केंद्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धिया जन-जन तक पंहुचाना है। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं को फूल मालाएं भेंट कर महिला दिवस पर सम्मानित भी किया गया।
कविता जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले कार्यकाल में किए गए सभी वादों को पूरा करने का कार्य किया और देश के सभी वर्गों के लिए 175 जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एनडीए 400 पार के लक्ष्य को लेकर दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने का काम करेंगे। नागरिक संकल्प पत्र के लिए नमो एप पर भी सुझाव दे सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, ललित बत्रा, सोनिया मोर, इंदु वलेचा, मुकेश बत्रा, सुरेंद्र मदान, नरेश वर्मा, योगेशपाल अरोड़ा, नरेंद्र जांगड़ा, संजय, सतपाल कौशिक, संजीव वलेचा, अमित जैन उपस्थित रहे।