- विधायक सुरेंद्र पंवार ने गढी घसीटा में घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान में की शिरकत
- घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान शुरू, विधायक व पार्षदों ने घर-घर जाकर किया लोगों से संपर्क
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान को लेकर आज गढ़ी घसीटा स्थित पंजाबी चौपाल में बैठक का आयोजन किया गया। इसके उपरांत डोर टू डोर पहुंचकर घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के संकल्पों के बारे में डोर टू डोर जाकर लोगों को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम को सोनीपत से कांग्रेसी विधायक सुरेन्द्र पंवार, मेयर निखिल मदान, सिनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, वार्ड 20 की निगम पार्षद नीतू दहिया व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने शिव नगर, गढ़ी घसीटा, गोपाल नगर आदि कालोनियों में घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया।
प्रचार के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि युवा रोजगार के अवसरों के लिए तरस रहे हैं, कर्मचारी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, महिलाएं महंगाई के कारण घर चलाने में दिक्कतों का सामना कर रही हैं। इस दौरान विधायक सुरेन्द्र पंवार, निगम पार्षद नीतू दहिया ने कांग्रेस की नीतियों और भाजपा-जजपा सरकार की नाकामियों का डोर टू डोर प्रचार किया। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक जरूरतमंद को 100-100 वर्ग गज के प्लाट नि:शुल्क दिए जाएंगे। इसके साथ ही 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से दो कमरे भी बनाकर दिए जाएंगे। विधायक सुरेंद्र पंवार घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के संकल्पों के बारे में क्षेत्रवासियों को अवगत करवा रहे थे।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि कांग्रेस सुशासन में 500 रुपये का गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इसके साथ ही किसान भाईयों को एमएसपी गारंटी, पुरानी पेंशन योजना लागू, पदक पाओ पद पाओ नीति दोबारा लागू होगी। हरियाणा से नशे व अपराध को जड़ से खत्म करने का काम कांग्रेस सरकार करेगी। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि जिस तरह पहले विकास के मामले में हरियाणा नम्बर वन पर था, इसी तरह प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा दोबारा नम्बर वन होगा। अभियान के तहत वार्ड-20 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुरेंद्र पंवार ने डोर टू डोर पहुंचकर देश व हरियाणा में कांग्रेस के संकल्पों के बारे में क्षेत्रवासियों को अवगत करवाया।
क्षेत्रवासियों ने एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी का साथ देने का आश्वासन दिया। इस दौरान मेयर निखिल मदान, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, पार्षद नीतू दहिया, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, पार्षद नवीन तंवर, पार्षद सूया दहिया, राजेश दहिया, प्रेम अत्री एडवोकेट, भलेराम जांगड़ा, राजेश चौधरी, ऋतूराज प्रधान, सुरेंद्र, अनिल नागर, बंसी कूंडू, रेखा राणा, प्रिंस सरोहा, कृष्णा बूमरा, रेखा, फकीर चंद, जयभगवान, दयानंद बाल्मीकि, अनुज जैन, देवेंद्र बूरा, आर्यन, महावीर, बिन्नी भारद्वाज, शुभम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।