- संयुक्त किसान मोर्चा के 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने के आह्वान के दृष्टिगत जिला में शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश ने नियुक्त किए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठनों द्वारा एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने के आह्वान के दृष्टिगत जिला में शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश मनोज कुमार ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। इस दौरान सभी ड्यूटी मैजिट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधीश ने अपने आदेशों में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी को जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवर ओल इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके साथ ही उपमण्डल अधिकारी (ना०) गन्नौर, गोहाना, खरखौदा, सोनीपत को अपने-अपने क्षेत्र में ओवर ओल इंचार्ज नियुक्त किया है।
इसके अलावा जीटी रोड़ स्थित हलदाना बोर्डर, सोनीपत व पर्यवेक्षण अधिकार क्षेत्र में तहसीलदार गन्नौर मनोज कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी गन्नौर गोरखपाल की ड्यूटी लगाई गई है। गन्नौर फ्लाईओवर के प्रारभिंक बिंदू व पर्यवेक्षण क्षेत्र में उप-आबकारी कराधान आयुक्त (जीएसटी) समीर यादव को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तथा उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी मुरथल संदीप धनखड़ की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार जीटी रोड़ स्थित केजीपी व केएमपी के जीरो प्वाइंट व पर्यवेक्षण अधिकार क्षेत्र में जिला उद्यान अधिकारी राकेश कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी राई मुकेश कुमार की ड्यूटी लगाई है।
जिलाधीश ने सोनीपत शहर-1 पर्यवेक्षण अधिकार क्षेत्र में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक बिंसल सहरावत को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी सोनीपत शहर-1 नरसिंह की ड्यूटी लगाई गई है। पर्यवेक्षण अधिकार क्षेत्र गोहाना जोन में सिंचाई विभाग में एक्सईएन गोहाना अश्वनी फौगाट को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तथा उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी गोहाना सोमबीर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार थाना क्षेत्र गन्नौर में बिजली विभाग से एसडीओ सचिन दहिया को ड्यूटी मैजिट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से गन्नौर थाना प्रबंधक मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। औद्योगिक क्षेत्र बड़ी स्थित थाना के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रविन दत्ता को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से थाना बड़ी प्रबंधक महेश की ड्यूटी लगाई गई है।
मुरथल थाना क्षेत्र में औद्योगिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक वकील पुनिया को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तथा उनके साथ पुलिस विभाग से मुरथल थाना प्रबंधक जसपाल सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में आंकलन केन्द्र के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र को ड्यूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। उनके साथ बहालगढ़ थाना प्रबंधक राजीव कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। थाना क्षेत्र राई में बिजली विभाग से एसडीओ राई देवेश दहिया को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व उनके साथ पुलिस विभाग से राई थाना प्रबंधक लाल सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधीश ने कुण्डली थाना क्षेत्र में बिजली विभाग से एसडीओ कुण्डली सतीश गोयत को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग से थाना प्रबंधक कुण्डली देवेन्द्र की ड्यूटी लगाई गई है। सोनीपत शहर थाना क्षेत्र में सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से सोनीपत शहर थाना प्रबंधक देवेन्द्र की ड्यूटी लगाई गई है।
सिविल लाईन थाना सोनीपत क्षेत्र में जिला मत्स्य अधिकारी कश्मीर सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग से सिविल लाईन थाना प्रबंधक सतबीर की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर-27 सोनीपत थाना क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड से एसडीओ मनीष कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से सेक्टर-27 थाना प्रबंधक जय भगवान की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधीश ने सोनीपत सदर थाना क्षेत्र में नगर निगम के एएसडीई नरेन्द्र को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया है। उनके साथ पुलिस विभाग से सोनीपत सदर थाना प्रबंधक सेठी मलिक की ड्यूटी लगाई गई है। खरखौदा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एसडीओ खरखौदा नीरज कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से खरखौदा थाना प्रबंधक अंकित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। शहर गोहाना थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अशोक कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग से थाना प्रबंधक मोहन सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा गोहाना सदर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एसडीओ कथूरा कपील यादव को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व उनके साथ पुलिस विभाग से थाना प्रबंधक सत्यवान की ड्यूटी लगाई गई है। बरोदा थाना क्षेत्र में पंचायती राज गोहाना के एसडीओ जितेन्द्र खोखर को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से थाना प्रबंधक रमेश चंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। थाना क्षेत्र मोहाना मेकं सिंचाई विभाग के उपमण्डल अभियंता अक्षय को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से थाना प्रबंधक अरूण कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिलाधीश ने संपूर्ण जिला के लिए जिला प्रबंधक हैफेड उमाकांत शर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उनके साथ डिप्टी कमांडेंट हेमंत कुमार, पंम वाहिनी सीमा सुरक्षा बल कंपनी नंबर-49 सीसी, पीलीभीत उत्तर प्रदेश एवं कंपनी नंबर-57 सीसी, सीतारागंज उत्तराखंड की ड्यूटी लगाई गई है।