कुमारी शैलजा ने अपनी समर्थक पूर्व एम सी सुनीता चन्दन को गले लगाकर किया उत्साहवर्धन
श्याम वशिष्ठ, जींद। सफीदों की पूर्व एमसी एवं महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुनीता चन्दन की खुशी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने उन्हें गले लगाया और उनका उत्साहवर्धन किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला व पूर्व कैबिनेट मन्त्री किरण चौधरी की गरीमामयी उपस्थिति में कांग्रेस जन संदेश यात्रा के तहत जींद स्थित जाट धर्मशाला में लोगों से रुबरु हो रही थी। कुमारी शैलजा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में वंचित वर्ग, कमजोर व पिछडा़ वर्ग, युवाओं समेत हर वर्ग न्याय मांग रहा है।
इसी लक्ष्य के मद्देनजर और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस जन संदेश यात्रा शुरू की गई है। जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं और लोगों एवं महिलाओं का असीम प्यार, समर्थन व सहयोग मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हरियाणा की सभी 10 लोकसभा की सीटें कांग्रेस जीतेगी। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देश व प्रदेश में सता परिवर्तन एवं व्यवस्था परिवर्तन जींद की ऐतिहासिक धरती से ही होगा। उन्होंने वर्तमान गठबंधन सरकार की जमकर आलोचना की और बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में हरियाणा को नम्बर वन बताया। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने भी वर्तमान सरकार की नीतियों को जन अहितकारी बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही 36 बिरादरी का भला कर सकती है। उन्होंने इस बार के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सता में लाने के लिए लोगों से पूर्ण समर्थन एवं सहयोग भी मांगा। इस मौके पर हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, समाज सेवी राजकुमार गोयल, संयोजक रघबीर भारद्वाज, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, महिला नेत्री लाजवन्ती ढिल्लों, विद्या रानी दनौदा, कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल, पूर्व जिला परिषद चैयरमेन सीमा बरोली, किसान नेता ईश्वरसिंह नैन दनौदा, प्रियंका हड्डी, पूर्व मन्त्री रामभज लोधर व पूर्व विधायक रणधीर सिंह उर्फ धीरा, भूपेन्द्र गंगवा, कैलाश सिंगला, भारत भूषण गुप्ता, सुशील कौशिक, पूर्व सरपंच लोन दिलबाग सिंह नैन, वीरेन्द्र ढिल्लों, बीसी सैल के जिला अध्यक्ष डा सत्यवान सैन, अरूण खर्ब, गजेसिंह पुंडीर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।