- जींद की ऐतिहासिक धरती से होगा सता व व्यवस्था परिवर्तन
- प्रदेश में वंचित वर्ग, कमजोर व पिछड़ा वर्ग,युवाओं सहित हर वर्ग न्याय मांग रहा : शैलजा
- इस बार के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सता में लाएं : किरण चौधरी
श्याम वशिष्ठ, जींद। भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जींद की ऐतिहासिक धरती से सता परिवर्तन व व्यवस्था परिवर्तन होगा और 2024 के लोकसभा व हरियाणा विधान सभा चुनावों में लोगों के सहयोग व समर्थन से कांग्रेस सता में आएगी। सुरजेवाला जींद अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी की गरीमामयी उपस्थिति में कांग्रेस जन संदेश यात्रा से उत्साहित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोडो़ न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, ताकि जनता को न्याय मिले और कांग्रेस पार्टी का संदेश लोगों तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्तमान गठबंधन सरकार के शोषण से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने यह जन संदेश यात्रा निकाली है और जींद की धरती से राजनीति बदलाव होगा। सुरजेवाला ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार की नीतियों से हर वर्ग दु:खी व बेहाल है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार हरियाणा में चरम सीमा पर है व मंहगाई से पूरे देश की जनता परेशान है। उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी वर्तमान सरकार को घेरा और लोगों से अपील की कि वे 2024 के चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल कर देश व हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाकर लोकतांत्रिक प्रणाली को कायम करें तभी 36 बिरादरी के लोगों का भला हो सकेगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में वंचित वर्ग, कमजोर व पिछड़ा वर्ग,युवाओं सहित हर वर्ग न्याय मांग रहा है। वर्तमान सरकार से कोई भी वर्ग सुखी नहीं है। ऐसे में हरियाणा में कांग्रेस की सभी 10 लोकसभा सीटें जितवानी हैं तभी प्रत्येक वर्ग के हित सुरक्षित हो सकेगें और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। पूर्व कैबिनेट मन्त्री किरण चौधरी ने भी वर्तमान सरकार को जमकर कोसा और लोगों से अपील की कि वे इस बार के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सता में लाएं। इस मौके पर कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं समाज सेवी राजकुमार गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता अपने अपने तरीके से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही 36 बिरादरी के लोगों का भला कर सकती है।
उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। इस मौके पर स्थानीय नेता रघबीर भारद्वाज, किसान नेता ईश्वर सिंह नैन दनौदा, बीसी सैल के जिला अध्यक्ष डा सत्यवान सैन, समाज सेवी राजकुमार गोयल, लाजवन्ती ढिल्लों, विद्या रानी दनौदा, कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल, प्रियंका हुड्डा, सीमा बरौली, पूर्व एमसी सफीदों एवं महिला जिला अध्यक्ष सुनीता चन्दन,विरेन्द्र रायचन्दवाला सहित अन्य कांग्रसियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। इस मौके पर सढौ़रा की विधायक रेणू बाला, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, एडवोकेट लाल बहादूर खोवाल, कैलाश सिंगला, पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह नैन, भारत भूषण गुप्ता, सुशील कौशिक, अरूण खर्ब, गजेसिंह पुंडीर, कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल, मयंक गर्ग, वीरेन्द्र ढिल्लों, लाजवन्ती ढिल्लों व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इससे पूर्व रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा एवं किरण चौधरी का स्थानीय नेताओं एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।