मुम्बई, रणबीर रोहिल्ला। गुरुदेव आशुतोष महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 22 से 28 जनवरी तक केशव व्यायामशाला मैदान, राठौडी बस स्टॉप के पास, मार्वे रोड, मलाड (प.) में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन दिव्य ज्योति परिवार एवं भाजपा नेता ब्रिजेश सिंह की और से किया जा रहा है। कथा के चतुर्थ दिवस आशुतोष महाराज की शिष्या एवं मानस मर्मज्ञा साध्वी श्रेया भारती ने सीता स्वयंवर प्रसंग में बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम जी अपनी दिव्य लीलाओं को करते हुए गुरूकुल से अपनी शिक्षा का अध्ययन करते हुए अयोध्या में पुन: लौटते हैं।
तत्पश्चात् विश्वामित्र जी राजा दशरथ के पास प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण को मांगते हैं और श्रीराम अपने कार्य की पृष्ठ भूमि तैयार करते हुए मार्ग में ताड़का का वध करते हैं व आगे बढ़ते हुए गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या का उद्धार करते हैं एवं यज्ञ की रक्षा के उपरान्त गुरु विश्वामित्र जी के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं और भगवान शिव के धनुष को भंग कर जानकी जी से विवाह करते है।
विवाह उत्सव में माताएं गोदान करती है। साध्वी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का आधार और समाज का मेरुदंड है, जिसे सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा गाय कि रक्षा ही भारत की रक्षा है, गाय की रक्षा ही संस्कृति की रक्षा है। इसलिये उठो अपनी संस्कृति और संस्कारों को जान समझ अपनी गाय माता को सुरक्षित करो जो हमारी कृषि तंत्र का आधार है, जो पर्यावरण की दात्री है जो समाज का आधार हो उसे संरक्षित करो उठो भारत वासियों चलो संस्कृति की ओर बढो गाय की ओर। कथा का शुभारंभ गणमान्यजनो की उपस्थिती में सनातन परंपरा के नुसार द्वीप प्रज्वलन से हुआ। दीप प्रज्जलवन में. आर. यु. सिंह (वरिष्ठ भाजपा लीडर) सुशील जाजू (वनवासी कल्याण आश्रम, मुंबई) और भाजपा ब्रिजेश सिंह की उपस्थिती में हुआ।