- विधायक सुरेंद्र पंवार के जन्मदिवस पर निवास स्थान पर पहुंचकर शहरवासियों ने दी बधाई
विधायक सुरेंद्र पंवार ने जन्मदिवस पर अपार स्नेह व आशीर्वाद देने पर शहरवायिसों का किया धन्यवाद
रणबीर सिंह, सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार के जन्मदिवस पर उनके निवास स्थान सेक्टर-15 पर दो दर्जन से अधिक बीजेपी व जेजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक सुरेंद्र पंवार ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान धर्मवीर, हरपाल सिंह, रामनारायण, महेंद्र सिंह गुलिया, साहिब सिंह, सुरेश गहलावत, राजेंद्र दहिया, धर्मवीर गहलावत, संदीप ठकराल, दयानंद दहिया, देवेंद्र माइकल, जगदीश शास्त्री, रघुबीर सिंह, जोगिंद्र खत्री, ओमकुमार, रामेश्वर, राजेश कुमार, रामेश बाल्याण, रणजीत राठी, नीरज कुमार, राजवी कुमार, नरेश कुमार, जोगिंद्र दहिया, बलवान सिंह सहित अन्य ने बीजेपी व जेजेपी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं का विधायक सुरेंद्र पंवार ने पार्टी में स्वागत किया व भरपूर मान सम्मान देने का आश्वास दिया।
विधायक सुरेंद्र पंवार के जन्मदिवस पर उनके निवास स्थान सेक्टर-15 पर सुबह से लेकर शाम तक जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे शहरवासियों का हूजुम उमड़ा रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों, पार्षदगण व शहरवासियों ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। विधायक सुरेंद्र पंवार ने शहरवासियों के अपार स्नेह व आशीर्वाद के लिए उनका तहेदिल से धन्यावाद किया। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि शहरवासियों के आशीर्वाद से विधायक बनकर निरंतर समाज सेवा के कार्य में जुटे रहते है। उनके जीवन का मुख्य ध्येय समाज सेवा है। जब भी उन्हें समाज सेवा का अवसर मिलता है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ करते है।
उन्होंने कहा कि आज सोनीपत विधानसभा के विकास कार्य को गति देने के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष कर रहे है। शहवासियों की प्रत्येक मांग को अपनी बुलंद आवाज के जरिये पूर्ण करवाने की भसरक कोशिश करते है। उन्होंने कहा कि चाहे 25 करोड़ के विकास कार्य और या फिर 5 करोड़ के विकास कार्य हो, सभी विकास कार्यों को बड़ी गंभीरता के साथ पूर्ण करवाने का प्रयत्न किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम के माध्यम से शहर की प्रत्येक कालोनियों के विकास कार्य को पूरा करनवाने के लिए भी लगातार प्रयत्नशील है। शहर की खस्ता हालत में हुई सड़कों की कायकल्प करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, सभी खस्ता हालत सड़को नये सिरे से बनवाया जाएगा।