हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) : भाजपा की हिसार लोकसभा की 30 जून को नई कपास मंडी बरवाला में होने वाली गौरवशाली भारत रैली में बरवाला विधानसभा क्षेत्र की अहम भूमिका रहेगी। मार्केट कमेटी बरवाला के पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि बरवाला विधानसभा के मिलगेट क्षेत्र, सातरोड कला, मिर्जापुर, नियाना , राजली, जुगलान, भगाना व लाडवा आदि अनेक गांवों में जाकर रैली का निमंत्रण दे दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में इस रैली को लेकर बहुत उत्साह है। यह बरवाला के लिए खुशी की बात है कि हिसार लोकसभा क्षेत्र की रैली बरवाला विधानसभा में होगी।
इस रैली की तैयारियों के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि नई कपास मंडी बरवाला में 30 जून को प्रातः 10 बजे होने वाली गौरवशाली भारत रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर संजीव बालियान, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार डॉ बनवारी लाल आदि बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के संयोजक सांसद बृजेंद्र सिंह व सह संयोजक हिसार मेयर गौतम सरदाना ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उनकी ड्यूटी लगाई और रैली स्थल नई कपास मंडी बरवाला का मुआयना भी किया।