कांग्रेस गुटबाजी से उपर उठकर चले तो प्रदर्शन बेहतर हो सकता है : वीरेन्द्र सिंह
रणबीर सिंह, सोनीपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह आज सोनीपत पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और आगामी 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए न्योया दिया। साथ ही उन्होंने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बीजेपी मजबूत पार्टी है और उसे किसी वैशाखी की जरूरत नहीं। वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कांग्रेस को खत्म करने का आरोप भी लगाया। सोनीपत के अग्रसेन भवन में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जींद में 2 अक्टूबर को होने जा रहे सम्मेलन का न्योता दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में वीरेंद्र सिंह ने कहां कि 2 अक्टूबर को सम्मेलन में प्रदेश की जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण बातें रखी जाएगी और जो पार्टी उन बातों पर अमल करेगी उसका स्वागत किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि आज बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, जो हर समय एक्शन में रहती है। पार्टी रैलियों से लेकर पन्ना सम्मेलन तक बीजेपी चुनावी मोड में है। अब हरियाणा में बीजेपी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी बोलते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कारण कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस को अपने तक सीमित किये हुए हैं। अगर उन्होंने अभी भी कांग्रेस को अपने तक ही समेटे रखा तो सत्ता में कभी कांग्रेस परिवर्तन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अगर गुटबाजी से ऊपर उठकर हुड्डा सभी कांग्रेसियों को साथ लेकर चलें तो कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह के समर्थक बलराज चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।