जींद रैली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
रणबीर सिंह, सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की गोहाना रोड यूनियन कार्यालय में जिला 28 मई की जीन्द रैली की तैयारी के लिए कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक जिला प्रधान देशराज नैन की अध्यक्षता में संमपन हुई। बैठक का संचालन सुनील दत्त ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगो का समाधान नहीं कर रही। करीब सवा लाख कच्चे कर्मचारी काम कर रहे हैं, उनको पक्का नहीं किया जा रहा, पुरानी पैंशन लागू नहीं कर रही, कौशल निगम को भंग नहीं कर रही है।
हरियाणा का अलग से वेतन आयोग का गठन नहीं कर रही है, निजीकरण पर रोक नहीं लगा रही है। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सह सचिव बिजेन्द्र चहल, राज्य सदस्य रानी गहलावत, बबीता देवी, सहदेव सांगवान, रोहतास, विरेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सरोहा, अशोक कुमार, नरेंद्र दहिया, राकेश त्यागी, नफिश अली, ओम प्रकाश मलिक, रामेहर शर्मा, जोगिन्दर, आनंद हुड्डा, बलबीर सिंह, बिजेन्द्र कादायन, नरेश कुमार, राजपाल, नवीन राणा, महेन्द्र सैनी नेता बैठक में मौजूद रहे।