- मेयर निखिल मदान और पार्षद मोनिका नागर एडवोकेट ने वॉर्ड 16 की दहिया कॉलोनी में किया विकास कार्यों का शुभारंभ
रणबीर सिंह, सोनीपत। नगर निगम मेयर निखिल मदान मंगलवार को वार्ड 16 में पहुंचें और निगम द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर निगम पार्षद एडवोकेट मोनिका नागर एवं क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मेयर निखिल मदान ने बताया कि आज दहिया कॉलोनी की गली नम्बर 1, 2, 3 एवं इन सभी गलियों के साथ लगती ब्रांच गलियों को सीसी से पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 85 लाख रुपए की लागत से इन सभी गलियों को सिमेंटेड कंक्रीट से पक्का किया जाएगा। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक पिरथी सिंह ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से मेयर निखिल मदान और पार्षद मोनिका नागर का स्वागत किया। मेयर निखिल मदान ने मौके पर मौजूद बड़े बुजुर्गों एवं मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया औऱ उनका कुशल क्षेम जाना।
मेयर निखिल मदान ने बताया कि स्थानीय पार्षद मोनिका नागर के माध्यम से क्षेत्रवासियों की पेयजल आपूर्ति और गलियों के जर्जर होने की समस्या उनके संज्ञान में आई थी। उपरोक्त समस्या का समाधान करते हुए सेक्टर 23 के नवनिर्मित बूस्टर से वार्ड 16 के लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू की गई है। जिसके बाद सभी घरों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंच रहा है। वहीं गलियों के पक्के करने का कार्य आज शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर अनिल नागर, निगम कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार, सूरजभान दहिया, कर्नल विजय कुमार अत्री, चमेली, राजकुमार, अमर सिंह, रामेश्वर, राम मेहर सिंह, मांगेराम, ओमप्रकाश, राजकुंवार, चिंतामणि, हरिकृष्ण, राम किशन, सरोज, चंद्र सिंह, राजेश मलिक, धर्मवीर दहिया, पुनीत राणा, संदीप लांबा, उमेद सिंह, राम करण, राज सिंह, दहिया, बलवान सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।