हिसार (राजेश सलूजा) : धार्मिक संस्था श्री श्याम लखदातार मंडल बरवाला के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर बरवाला से श्रद्धालुओं के जत्थे को मथुरा वृंदावन के लिए रवाना किया गया। संस्था के पदाधिकारी संजय मेहता और प्रेम प्रकाश असीजा ने बताया कि बस में सवार श्रद्धालुओं के इस जत्थे को स्वर्ग आश्रम प्रबंधक कमेटी प्रधान गोबिंद राम नारंग ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केक भी काटा गया और भोग लगाया गया। और झूम झूम कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी अपनी हाजिरी लगाई गई।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण संजय नारंग, राधेश्याम मेहता, अरुण कथूरिया, महेंद्र सेतिया, सुनील मुंजाल, अमन सरदाना, मानुज सरदाना, संदीप पठनेजा, भरत असीजा व मास्टर मनोहर लाल रहेजा आदि मौजूद रहे।