रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। अग्रवाल धर्मशाला गुडमंडी में इस्कॉन कुरुक्षेत्र द्वारा श्रीमद् भागवत का आयोजन 12 नवंबर से 18 नवंबर तक किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा व्यास साक्षी गोपाल दास करेंगे। कथा का सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक की जाएगी। उसके बाद प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन प्रचार समिति सोनीपत के प्रैस सचिव वकील जैन ने बताया कि श्रीमद्भागवत से पहले 12 नवंबर को सुबह 9 गांधी नगर शिव मंदिर से कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद शाम को अग्रवाल धर्मशाला गुडमंडी में कथा व्यास साक्षी गोपाल दास भक्तजनों को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराएंगे।