कुरुक्षेत्र, सोनीपत24 ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक, कुरुक्षेत्र सुरेन्द्र सिंह भौरिया के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू 01 अक्तूबर 2022 से 31 अक्तूबर 2022 तक भारी वाहनों के लेन चेंज के 1629 चालान किये गये। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने दी। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवालने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेन्द्र सिंह भौरिया द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन हेतू भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए लेन ड्राईविंग (बॉई लेन) निर्धारित करने व बाँई लेन में चलने हेतू वाहन चालकों को जागरूक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतू पुलिस को कारवाई करने के आदेश दिये थे।
पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेश देते हुऐ कहा था कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम-2017 के तहत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघना करने पर दिनांक 01 अक्तूबर 2022 से 31 अक्तूबर 2022 तक भारी वाहनों के लेन चेंज के 1629 चालान किये। जिनमें यातायात पुलिस ने लेन चेंज के 1051 चालान व अन्य थाना, चौंकी पुलिस ने 578 चालान किये।
ओवरस्पीड वाहन चालकों के लाईसेंस को किया जाएगा 3 माह के लिए सस्पेंड
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि नैशनल हाईवे-44 पर नाका लगाकर ओवर स्पीड व गलत लेन में चलने वाले वाहन चालको के चालान किये गये। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी वाहनों के लिए बॉई लेन में चलना निर्धारित है जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियम की उल्लघंना करता है तो उसका चालान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के निर्देशों की पालना एवम सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी टीम द्बारा लगातार चैकिंग की जा रही है। यातायात प्रभारी ने बताया कि ओवर स्पीड चलने वाले वाहन चालको के चालान के साथ-साथ वाहन चालको का लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए संबंधित अथॉरिटी को लिखकर 3 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश की जाती है। अक्टूबर माह में यातायात पुलिस द्वारा 98 चालान ओवर स्पीड के किये गये।
वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में किया जा रहा जागरुक
पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेन्द्र सिंह भौरिया के आदेशानुसार वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मी आमजन के बीच रहकर यातायात नियमों की जानकारी दे रहें हैं। बस स्टैंड, आटो स्टैंड, ट्रक युनियन व शैक्षणिक सस्थानों में जाकर भी यातायात के नियमों के बारे में आमजन को जागरुक किया जा रहा है। फिर भी अगर कोई वाहन चालक यातायात के नियमों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।