रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। जिला स्तरीय हरियाणा स्कूल गेम्स में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार जीत हासिल करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इन गेम्स में लिटल एंजल्स स्कूल के लगभग 110 खिलाड़ी पदक विजेता रहे। क्रिकेट में अंडर-14 बालक वर्ग में 5 बच्चों ने और अंडर-19 पुरुष वर्ग में 6 बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इनमें से अंडर- 14 में एैरोन नेगी, सौरभ त्रिपाठी, देव अहलावत, रोनिश और अंडर-19 में अनय नेगी, रिंकू खंत्री, चिराग कौशिक, निशांत और मेहुल का राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन होना लगभग तय है। हॉकी महिला टीम में कनिका, दिशा, साक्षी, साक्षी राणा, रिया, हर्षिता, कीर्ति, नंदिनी, तमन्ना, भव्या, वंशिका, प्रियंका, निधि, मनीषा, रितिका और रितिका मान का चयन राज्य स्तरीय डायरेक्ट ट्रायल के लिए हुआ।
बॉक्सिंग में अंडर-17 में हर्षित शर्मा, अंडर- 19 में विशेष दहिया और अक्षत का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ। टेबल टेनिस में अंडर- 14 बालक वर्ग में धैर्य, साकेत अरोड़ा, वंश दहिया, अक्षत मिश्रा और शौर्य चावला ने रजत पदक प्राप्त किए। अंडर- 19 लड़कियों में ट्रायल के आधार पर अंडर-19 महिला वर्ग में गरिमा, श्रुति, साक्षी व पुरुष वर्ग में धवल नीमा, युवराज, तनुज अंतिल, अंडर-17 बालिका वर्ग में आरती, वंशिका, श्रद्धा, पुरुष वर्ग में तेजस वर्मा, अंडर-14 बालिका वर्ग में सौम्या यादव, उदी बत्रा, काशवी और बालक वर्ग में साकेत अरोड़ा का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ। टेनिस में 30 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए और रक्षित, वरदान, पलक, रिजुल, खुशी, जसवीन, अलिया, विनती, रिदम, पुष्कर, प्रिंस काशवी, तनिष्क, निशांत, आराध्या, यश डबास, अंजलि, तमन्ना, दीप्ति और नैन्सी का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ।
जिमनास्टिक में अंडर-14 में हितांशी ने 3 स्वर्ण पदक व 2 रजत पदक, साक्षी ने 4 रजत पदक और एक कांस्य पदक, तोयेश ने 6 स्वर्ण पदक, अंडर- 17 में तनवी ने एक स्वर्ण पदक, तुलिका ने एक कांस्य पदक, नव्या ने 3 कांस्य पदक, अंडर-17 में प्रतीक ने 6 स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक, अंडर-19 में अगम ने 6 कांस्य पदक प्राप्त किए। हितांशी, साक्षी, तोयेष, नव्या, प्रतीक, अगम और अक्षिता का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ। बैडमिंटन चैंपियनशिप में 28 बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए और अंडर-14 में आरसिली गुलिया, अक्षिता गुलिया, ध्वनि डागर, तन्मय, अखिल, अंडर- 17 में कोमल, तान्या खत्री नैन्सी, हर्षित, आदित्य, भविष्य अहलावत, अनुज सेतिया, अंडर- 19 में विनीता, खुशी कनिका, सृजन, हर्ष त्यागी का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ।
चैस में अंडर-19 में गर्वित वर्मा, साईकलिंग में अंडर-14 में विनीत और फुटबॉल में अंडर-19 में अंशुल दहिया और यश हुड्डा ने स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए अपना नाम राज्य स्तरीय खेलों के लिए दर्ज कराया। विद्यालय प्रांगण में सभी खिलाड़ियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। खिलाड़ियों का जोश व उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग, प्रधानाचार्या आशा गोयल, उपप्रधानाचार्या गीता अरोड़ा व सभी अध्यापकों ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्या आशा गोयल ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलों में भी लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी अपने श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना को सराहा व भविष्य में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।