रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। नागरिक अस्पताल से शनिवार को पोलियो जागरुकता रिक्शा रैली निकाली गई। जिसमें डा. जयकिशोर सिविल सर्जन सोनीपत ने हरी झंडी दिखाकर पोलियो रैली को रवाना किया। पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान के अन्तर्गत सोनीपत जिले में 18 से 20 सितम्बर तक 0 से 5 वर्ष तक जिले के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डा. जय किशोर ने कहा कि इस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थय विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण करली गई हैं।
उन्होंने कहा कि इस पोलियो अभियान में जिला के 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 212719 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में 864 बुथ कार्यरत रहेगें। इन बूथों पर कुल 3456 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे जो यह सुनिश्चित करेंगे कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पिये बगैर ना रहे। उन्होंने कहा कि शनिवार 17 सितम्बर को हाई रिस्क क्ष़ेत्र जैसे कि भटठो, फैक्टरी ,निर्माण अधीन सिलो में 0 से 5 साल तक के बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मोबाईल टीम द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने जिला के सभी नागरिकों का आहवान किया कि इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएं।