- मेयर मदान ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया भूपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन
- कृष्णा चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा शहर में वितरित किया प्रसाद
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत । वीरवार को नेता प्रतिपक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन नगर निगम मेयर निखिल मदान के कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर मेयर निखिल मदान सहित कांग्रेस के पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर निखिल मदान ने ईश्वर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा हरियाणा को अपना ओजस्वी औऱ प्रेरणादायी नेतृत्व प्रदान करते हुए विकास के पैमाने पर प्रदेश को फिर से नम्बर 1 बना सके।
आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है और वो आशा भरी निगाहों से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की और देख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल औऱ सम्पन्न था। किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग आज भी हुड़्डा सरकार को याद करता है। निखिल मदान ने कहा कि आज कृष्णा चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा सोनीपत शहर में मुख्य बाज़ारों एवं सब्ज़ी मंडी में हलवा छोले का प्रसाद वितरित किया गया है। निखिल मदान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यकाल किसान, खिलाड़ी एवं गरीब मज़दूरों के लिए स्वर्णिम काल था। जहां किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा था, बल्कि अब तक के इतिहास में धान और गेहूं का सर्वाधिक समर्थन मूल्य हुड्डा सरकार में दिया गया।
आज वर्तमान सरकार किसानों द्वारा उनका हक मांगे जाने पर उनपर लाठीचार्ज करवा रही है। इस अवसर पर सुरेन्द्र नैय्यर, राजीव सरोहा, सुरेश भारद्वाज, भलेराम जांगड़ा, सूर्या दहिया, एडवोकेट मोनिका, मंजीत गहलावत, बिजेंद्र मलिक, नीतू दहिया, नवीन कुमार, रेणु कपूर, प्रवीन सैनी, बिन्नी भारद्वाज, डॉ राकेश नरवाल, फकीर चंद, दिनेश हुड्डा, जीतेन्द्र, सौरभ सचदेवा, पवन प्रधान, अशोक खत्री, राजेश दहिया, भोलू वर्मा, अनिल, महावीर, संदीप सूद, प्रिंस सरोहा, शुभम जैन, जसविंदर सिंह, प्रवीन, राजेश, अनिल नागर, सोनू सुहाग, कुलदीप वत्स, महेन्द्र, राजेंद्र, सुजीत गहलावत, अनि, नरेश, राहुल सैनी, नरेंद्र भोला, जुगल ज्योति, हवा सिंह बोहत, शमशेर फौजी, शुभम शर्मा, चिराग, सुमित जांगड़ा आदि लोग मौजूद रहे।