- हिंदुस्तान में ही नहीं विदेशों में भी लहरा रहा है तिरंगा : बिजली मंत्री रणजीत चौटाला
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तरंगा अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है
- केंद्र और प्रदेश की सरकार कि हर घर तिरंगा अभियान को लोग दिल खोलकर समर्थन कर रहे हैं
- स्वतंत्रता सेनानियों के बीच पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत चौटाला
- हर घर तिरंगा अभियान के लिए बिजली मंत्री ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद
राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सच्चा सम्मान कि बनाये रखें राष्ट्र की एकता व अखंडता
रणबीर सिंह, रोहिल्ला, सोनीपत। बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और भारत छोड़ो आंदोलन की 80 वीं वर्षगांठ की बधाई दी। इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि आज हिंदुस्तान में ही नहीं विदेशों में भी तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तरंगा अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हर घर में तिरंगा लहरा रहा है, साथ ही रणजीत चौटाला ने कॉमनवेल्थ विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। सोनीपत में स्वतंत्रा सेनानी भवन में भारत छोडो आंदोलन की 80वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले उन्होंने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों को भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ की बधाई दी।
रणजीत चौटाला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार कि हर घर तिरंगा अभियान को लोग दिल खोलकर समर्थन कर रहे हैं। आज पूरे हिंदुस्तान में हर घर पर तिरंगा लहरा रहा है, ऐसा पहली बार हुआ है। जब हिंदुस्तान में ही नहीं विदेशी धरती पर भी तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति पर है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। वही मंत्री रणजीत चौटाला ने कॉमनवेल्थ पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में आज हर रोज भारतीय खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ा रही हैं। विदेशी धरती पर भी तिरंगा लहराया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदुस्तान के लिए यह गौरव का पल है। आजादी के अमृत महोत्सव के साथ भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया।
स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित कार्यक्रम उन्होंने तिरंगा फहराते हुए भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर चरण वंदना की। स्वतंत्रता सेनानी संगठन सोनीपत के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन प्रजातांत्रिक तरीके से किया गया विश्व का सबसे बड़ा आंदोलन था, जिसके इतिहास को जिंदा रखा गया है। इसके लिए स्वतंत्रता सेनानी संगठन बधाई का पात्र है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बिजली मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 13 से 15 अगस्त तक घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जन-जन तक झंडे को पहुंचाने के लिए यह बेहतरीन कार्यक्रम है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सच्चा सम्मान यही है कि हम देश की एकता व अखंडता को बनाये रखें। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करते हुए मजबूती प्रदान करें। देश के साथ जुड़ें रहें। इस दौरान उन्होंने कारगिल के शहीदों को भी नमन करते हुए कॉमनवैल्थ खेलों में सोनीपत के खिलाडिय़ों के दमदार प्रदर्शन की बधाई भी दी। उन्होंने 1857 की क्रांति से लेकर 1947 तक के संघर्ष में बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा भारत की शान और घर-घर की आन है। राष्ट्र के प्रति प्रेम व सम्मान बनाये रखें। भारत माता के लिए जियें और भारत को पुन: विश्व का सिरमौर बनाने के लिए सहयोग करें।
पूर्व मंत्री कविता जैन ने आजादी के अमृत महोत्सव व भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की संयोजक एवं स्वतंत्रता सेनानी संगठन की अध्यक्ष शांता जैन ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों और वीरांगनाओं का अभिनंदन करते हुए इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत से आजादी प्राप्ति तक के संघर्ष की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि वे अपने राष्ट्रीय ध्वज का मान-सम्मान कायम रखते हुए आन-बान-शान बनाये रखें। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने झंडा गीत और वंदे मातरम की प्रस्तुतियां दी। मंच का संचालन डा.सुभाष सिसोदिया कुशलतापूर्वक कर रहे थे।