रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जनस्वास्थ्य शाखा सोनीपत का त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन राज्य संगठन सचिव राजबीर शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय जलघर प्रांगण में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य महासचिव धर्मवीर शर्मा एवं राज्य मुख्य सलाहकार इन्द्र सिंह सिहाग की मौजूदगी में चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में मौजूद सभी ने सर्वसम्मति से ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा, ब्रांच सचिव सुरेन्द्र सिंह, ब्रांच कोषाध्यक्ष सुरेश नैयर, ब्रांच चैयरमेन धूप सिंह लाकड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, उपप्रधान दलीप सिंह, कार्यालय सचिव अमित कुमार, संगठन सचिव देवेंद्र कटारिया, प्रचार सचिव रणबीर सिंह, आडिटर सुंदर चौहान, मुख्य सलाहकार तेज प्रकाश गौड़, शंभू कुमार आदि पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।
इस दौरान प्रधान ने कर्मचारियों को संगठन की मजबूत के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। संगठन हमेशा कर्मचारी हितों के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। चुनाव के दौरान बैठक को जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, जिला सचिव रामप्रसाद, सतीश कुमार, मोहन सिंह, नरेश कुमार, दिनेश, अशोक, सूरज, पवन, मौसम, विनोद, कमला, सुनिता, रामेश्वर, राजबीर, अमित कुमार, सुरेश, रोहतास, संदीप, श्यामपाल, भगवान सिंह, इंद्रजीत, जगदीश, बेदपाल, याद सिंह, संजय, चरण सिंह, शिवराज, जितेंद्र, राज, करमबीर, रवि, अरविंद, अनिल, सुनिल, सुमित, सतबीर शर्मा, धर्मबीर, श्रीपाल आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया।