सुरेन्द्र शर्मा, नई दिल्ली। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता रोहिल्ला राजपूत ने नजफगढ़ सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रोहिल्ला राजपूत एकता के लिए हम सभी ने आपसी मतभेद मिटाकर एकजुट होना होगा, तभी समाज का उत्थान हो सकता है। छोटी-मोठी बातों को मिल बैठकर ही हल करना होगा। रविवार को नजफगढ़ में रोहिल्ला राजपूत समाज की एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता रोहिल्ला राजपूत सभा में सम्मिलित हुई। जहां पर अनेकों सभाओं के पदाधिकारी भी पहुंचे। सभाओं के पदाधिकारियों ने समाज में जटिल समस्याओं के निवारण हेतु अपने-अपने विचार रखे।
एजेडे में अनेकों विषय थे, जिसमें की विवाह के उपरांत होने वाले विवादों से कई तरह की परेशानियां होती है। उनके समाधान के लिए विचार विमर्श हुआ। सभी ने अपनेञअपने मत रखें। सभा में सम्मिलित रहे विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के मार्गदर्शक मंगलसेन रोहिल्ला, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रोहिल्ला, हरियाणा प्रदेश के मुख्य संरक्षक किलोब सिंह रोहिल्ला, नजफगढ़ जिले के प्रधान खेमचंद रोहिल्ला एवं जेपी रोहिल्ला रोहिणी आदि शामिल रहे।