परिचालक कल्याण संघ हरियाणा ने दिया रोड़वेज हड़ताल को समर्थन
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। परिचालक कल्याण संघ के राज्य महासचिव अमरजीत ददरवाल ने दो दिन से चल रही रोडवेज हडताल को दिया समर्थन करते हुए कहा कि सांझा मोर्चा की रोडवेज बचाने की मुहिम में परिचालक देगें योगदान तथा परिचालक हरियाणा रोडवेज के कर्मठ कर्मचारी रहे है तथा हमेशा रहेगें। इस अवसर पर सांझा मोर्चा के पदाधिकारी व चालक संघ के राज्य अध्यक्ष कृष्ण कादयान ने माना कि परिचालक कल्याण संघ को हड़ताल में ना बुलाना सांझा मोर्चा की भूल थी। जिसके लिए उन्होंने आश्वासन दिया तथा परिचालक कल्याण संघ को राज्य कार्यकारिणी में लेने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि परिचालक कल्याण संघ के आने मोर्चा की शक्ति बढेगी तथा रोडवेज बचाने की मुहिम को बल मिलेगा। रोडवेज के विभिन्न संगठनों ने परिचालक कल्याण संघ के आने पर प्रसन्नता व्यक्त की।